लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः घर पर अकेली थी 14 वर्षीय स्कूली छात्रा, रिश्तेदार ने किया बलात्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 4, 2019 08:25 IST

मंगलवार को दोपहर पीडि़ता के परिजन काम करने के लिए बाहर गए थे और पीडि़ता घर पर अकेली ही थी. इस दौरान आरोपी अज्जू पीडि़ता के घर पहुंचा और घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर उसने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया.

Open in App

औरंगाबाद, 3 अप्रैलः जान-पहचान का फायदा उठाकर अपने ही रिश्तेदार की 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले युवक के खिलाफ सिटी चौक पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह वारदात मंगलवार को घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शेख अज्जू यूसुफ (22) मूल रूप से परभणी जिले का है, परंतु काम-धंधे के लिए वह कुछ माह पहले औरंगाबाद आया.

यहां शाहगंज परिसर में रह रही अपनी बहन के घर वह रहता है. चेलीपुरा में उसके अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं. आरोपी का उनके घर भी आना-जाना था. इस दौरान आरोपी की जान-पहचान रिश्तेदार की एक 14 वर्षीय लड़की के साथ भी हुई थी. वह कभी-कभार रिश्तेदार के घर जाकर पीडि़ता से मिलता था.

इस बीच, मंगलवार को दोपहर पीडि़ता के परिजन काम करने के लिए बाहर गए थे और पीडि़ता घर पर अकेली ही थी. इस दौरान आरोपी अज्जू पीडि़ता के घर पहुंचा और घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर उसने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया. शाम को पीडि़ता ने मां को घटना के बारे में बताया.

परिजनों ने इस बारे में सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार और पोक्सा के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

एक अन्य घटना में मकबरा परिसर में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला ने भी बेगमपुरा पुलिस में शिकायत लिखाई है कि मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात आरोपी उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस उपनिरीक्षक शींब्रे मामले की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई