लाइव न्यूज़ :

Auraiya Uttar Pradesh: कई माह से 13 वर्ष की लड़की से यौन शोषण?, दादा, पिता और चाचा अरेस्ट, 2 महीने की गर्भवती पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2024 15:07 IST

Auraiya Uttar Pradesh: भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (किसी रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी व्यक्ति को झूठे साक्ष्य देने की धमकी देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि दो महीने की गर्भवती है।स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

Auraiya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद पुलिस ने उसके दादा, पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक मिश्रा ने कहा कि लड़की ने शुक्रवार को एक महिला रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। मिश्रा ने कहा, " पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे।

लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि वह दो महीने की गर्भवती है।" उन्होंने कहा, "लड़की के आरोपी दादा, पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

एएसपी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (किसी रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी व्यक्ति को झूठे साक्ष्य देने की धमकी देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिश्रा ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बतायी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना