लाइव न्यूज़ :

मेरठ में प्रेम-प्रसंग के विरोध में हत्या की कोशिश: भाई ओर जीजा ने मिलकर युवती को धारदार हथियार से काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2020 12:42 IST

मेरठ पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए महिला के बयान के आधार पर उसके भाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा व्यक्ति एक रिश्तेदार था

Open in App
ठळक मुद्देगंगनहर के पास एक युवती को उसके भाई और उसके एक रिश्तेदार ने जान से मारने का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मेरठ: मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के खादर इलाके में महमूदपुर गढ़ी के जंगल में गंगनहर के पास एक युवती को उसके भाई और उसके एक रिश्तेदार ने जान से मारने का प्रयास किया। युवती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उसको गंगनहर में फेंकने की कोशिश की गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार हापुड़ की रहने वाली एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती अपनी बुआ के यहां परीक्षितगढ़ में रह रही थी। सोमवार को युवती का भाई और जीजा परीक्षितगढ़ में आए थे। आरोप है कि जीजा साले ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती ने शोर मचा दिया था। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर जीजा साले युवती को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची किठौर पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवती ने अपने भाई और जीजा के खिलाफ बयान दिए। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेरठ पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए महिला के बयान के आधार पर उसके भाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा व्यक्ति एक रिश्तेदार था। यह घटना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक नया "महिला और बाल सुरक्षा संगठन" स्थापित करने के कदम के साथ हुई, जो इस महीने सिर्फ राज्य के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों पर नजर रखने के लिए बनाई गई है। एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने कहा कि इकाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक का पुलिस अधिकारी करेगा और दूसरा वरिष्ठ पुलिस रैंक।

मेरठ में हुई इस घटना का विवरण सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने लोगों से नजारा देखने के बजाय मदद करने की अपील की। पुलिस ने कहा, 'किसी के घायल होने और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बीच के समय को 'गोल्डन ऑवर' कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण समय है। उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया है कि जो भी व्यक्ति ऐसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाएगा, उससे पूछताछ नहीं की जाएगी। इसलिए मैं सभी से इस बात की अपील करता हूं।' वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अवनीश पांडे ने कहा कि वीडियो बनाने के बजाए कृपया ऐसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं।पुलिस के आने का इंतजार न करें।'

बता दें कि यूपी में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रहा है। गोरखपुर जिले में शुक्रवार को एक किशोर लड़की के साथ दो पुरुषों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके शरीर को सिगरेट से जला दिया गया। वहीं, शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव एक गन्ने के खेत में मिला था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट