लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: विवादित जमीन को लेकर मां-बेटी को जिंदा दफनाने की गई कोशिश, बचाने वाला वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: November 11, 2022 09:48 IST

बताया जा रहा है कि यह मामला तब सामने आया जब महिलाओं को कुछ लोगों ने बचाया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं जमीन का यह मामले अभी भी कोर्ट में है।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं को जिंदा दफन करने का एक मामला सामने आया है।आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की खबर मिली और पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया।

अमरावती: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में दो महिओं को जिंदा दफन करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे गांव वाले जमीन में दफन महिला को मिट्टी खोद कर उसे बाहर निकाल रहे है। 

घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि जमीन विवाद के कारण ऐसा किया गया है। आरोप है कि महिलाओं के रिश्तेदारों द्वारा उन्हें जिंदा जमीन में गाड़ने की कोशिश की गई है। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि दो महिलाओं को उनके कमर तक के मिट्टी में दफन किया गया है और वे बाहर नहीं निकल पा रही है। वीडियो में यह भी दिखा कि बुजुर्ग महिला रो रही है और उसके साथ एक और महिला उसे संभाल रही है। 

वहीं वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कुछ लोग दोनों महिलाओं की मदद कर रहे है। वहां मौजूद लोग मिट्टी को हटाकर महिला को जमीन से बाहर भी निकालते हुए दिखाई दिए है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडसा मंडल के हरिपुरम गांव का है जहां दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक विवादित भूमि के निर्माण को रोकने पर इन महिलाओं को यह सजा दी गई है। 

दावा किया जा रहा है कि महिलाओं के ऐसा व्यवहार उनके करीबी रिश्तेदारों ने किया है और उन्हें पर मिट्टी और बजरी फेंकने की कोशिश की है। यही नहीं दोनों महिलाओं को जिंदा दफन करने की भी कोशिश की गई थी। 

भूमि विवाद का केस अभी भी कोर्ट में है

इन महिलाओं की पहचान मां कोटरा दलम्मा और बेटी सावित्री के रूप में हुई है। यह मामला तब सामने आया जब महिलाओं को कुछ लोगों ने बचाया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं जमीन का यह मामले अभी भी कोर्ट में है और इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO