लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद का भाई और पूर्व सपा विधायक अशरफ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये था सर पर इनाम

By भाषा | Updated: July 3, 2020 21:04 IST

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में पूर्व विधायक अशरफ आरोपी था और वह 2017 से फरार चल रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के आदेश पर अशरफ की संपत्ति की कुर्की चार बार हो चुकी है.सीमेंट कारोबारी की हत्या के प्रयास में भी पुलिस को अशरफ तलाश थी.

पुलिस ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई और पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को शुक्रवार की सुबह धूमनगंज थाना अंतर्गत शिवाला मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल, छह कारतूस, 8,490 रुपये और एक फार्च्यूनर एसयूवी बरामद की गई। एडीजी (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि हत्या और अन्य मामलों में वांछित अपराधी अशरफ अपने ससुराल ग्राम हटवा आने वाला है। पुलिस टीम के हटवा पहुंचने पर पता चला कि अशरफ भोर में ही धूमनगंज थाना अंतर्गत शिवाला मार्केट में जमीन की खरीद -फरोख्त के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार के पास गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब शिवाला मार्केट में मोहम्मद इमरान अहमद के घर की घेराबंदी कर दबिश दी तो अशरफ ने घर के पिछले हिस्से से भागने का प्रयास किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी ने बताया कि अशरफ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। अशरफ के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ एक मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है। अशरफ के लिए पुलिस रिमांड की भी अर्जी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अतीक पर 39 मामले दर्ज हैं और वह अभी जेल में है, जबकि इसके भाई अशरफ की भी हिस्ट्रीशीट- 93 ए खुली हुई है और पांच मुकदमों में इसकी तलाश जारी थी। यहां बड़े स्तर पर जमीन के सौदों, भाड़े पर लोगों की हत्या कराने के मामले में इनके नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, अशरफ को आज सुबह गिरफ्तार किया गया और उसे कैंट थाने में पूछताछ के लिए रखा गया। शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट ए के वर्मा की अदालत में उसे पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा