लाइव न्यूज़ :

असम: महिला सब-इंस्पेक्टर ने मंगेतर को किया गिरफ्तार, इसी साल होनी थी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 08:34 IST

असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत जुनमोनी राभा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ही मंगेतर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

Open in App

नई दिल्ली: असम पुलिस ने तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) में नौकरी करने का झांसा देकर कई लोगों को ठगने के आरोप में एक शक्स को गुरुवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स का नाम राणा पोगाग है। पोगाग को उसी की मंगेतर और असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत जुनमोनी राभा द्वारा दायर एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया। जुनमोनी राभा नगांव में कार्यरत हैं।

पोगाग की ओर से ये झूठा दावा किया था कि वह असम में ओएनजीसी के साथ काम कर रहा है। कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वह लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस के मुताबिक पोगाग ने कथित तौर पर कई लोगों से करोड़ों रुपये ठगे।

पोगाग ने खुद को असम के नागांव जिले में एक सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा के सामने भी बतौर जनसंपर्क अधिकारी पेश किया था। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और नवंबर में शादी करने वाले थे। राभा को जैसे ही उसे पता चला कि पोगाग एक ठग है, उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की।

राभा ने मीडिया से कहा, 'मैं उन तीन लोगों की आभारी हूं जो मेरे पास उसके (राणा पोगाग) बारे में जानकारी लेकर आए कि वह कितना बड़ा धोखेबाज है। उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं।'

असम पुलिस की जुनमोनी राभा जनवरी में भी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल बिहपुरिया के भाजपा विधायक अमिय कुमार भुयान के साथ उनकी टेलीफोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। 

दरअसल पुलिस ने तब एक नाव जब्त कर ली थी और विधायक ने उन्हें कुछ मिशिंग आदिवासियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कहा था, जो आवाजाही के लिए नावों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। हालांकि, राभा ने उल्टे सवाल दाग दिया कि वह एक निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद पुलिस से 'नियम और कानून तोड़ने' के लिए कैसे कह सकता है। एक नाव दुर्घटना के बाद ब्रह्मपुत्र पर एकल इंजन वाली नौकाओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!