लाइव न्यूज़ :

असम में एक महिला की हैवानियत आई सामने, पति और सास की हत्या की, फिर शवों के किए टुकड़े और अंगों को फ्रिज में छिपाया

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 19:19 IST

पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या की। इसके बाद दोनों लाशों के महिला ने टुकड़े-टुकड़े किए और फिर उन टुकड़ों को फ्रीज में छिपाकर रख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने तीन दिनों तक फ्रिज में रख थे पति और अपनी सास के लाश के टुकड़े वारदात के तीन दिन बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शवों के अंगों को चेरापूंजी में लगाया ठिकानेपुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला को लेकर शवों के टुकड़ों की खोज में चेरापूंजी पहुंची पुलिस

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी के नूनमती इलाके में एक महिला की हैवानियत सामने आई है। महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी, उनके शवों के टुकड़े कर दिए और उन्हें फ्रिज के अंदर रख दिया। आरोपी महिला की पहचान वंदना कलिता के रूप में हुई है, जिसका एकस्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया जा रहा है।

तीन दिनों तक फ्रिज में रख थे लाशों के टुकड़े

पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या की। इसके बाद दोनों लाशों के महिला ने टुकड़े-टुकड़े किए और फिर उन टुकड़ों को फ्रीज में छिपाकर रख दिया और वारदात के तीन दिन बाद उसका प्रेमी शरीर के अंगों को गुवाहाटी से करीब 150 किलोमीटर दूर पड़ोसी मेघालय के चेरापूंजी ले गया। जहां दोनों ने शरीर के अंगों को ठिकाने लगा दिया।

शवों के अवशेष की खोज में पुलिस वंदना को लेकर चेरापूंजी पहुंची

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वंदना कलिता असम से एक पुलिस दल के साथ मेघालय के चेरापूंजी में घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसने और उसके प्रेमी ने मां और उसके बेटे के शरीर के अंगों को फेंक दिया था।" अधिकारी ने कहा, "शवों को टुकड़ों में काटने से पहले वंदना ने उन्हें मार डाला। इसके बाद उन्होंने शरीर के अंगों को फ्रिज में रख दिया।"

श्रद्धा और निक्की यादव के मर्डर में भी था फ्रिज कनेक्शन 

असम का मामला पिछले साल दिल्ली में श्रद्धा वालकर की उनके प्रेमी आफताब पूनावाला द्वारा की गई हत्या के समान है। उसके शरीर को भी काट कर फ्रिज में रख दिया गया था। अभी हाल ही में, एक अन्य महिला, निक्की यादव, को उसके साथी साहिल गहलोत ने भी हत्या के बाद उसके शरीर को दिल्ली में उसके रेस्तरां में एक फ्रिज के अंदर रख दिया था।

टॅग्स :असमहत्याAssam Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?