लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस के DSP घरेलू नौकरानी से रेप के आरोप में गिरफ्तार, DGP ने कहा, '0 टॉलरेंस के तहत किया अरेस्ट'

By आकाश चौरसिया | Updated: March 18, 2024 16:10 IST

असम पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) के ऊपर घरेलू नौकरानी से कथित तौर पर लगातार यौन शोषण को लेकर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान किरण नाथ के रूप में की गई है और वह गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में तैनात थे।   

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी के ऊपर घरेलू नौकरानी से कथित तौर पर लगातार यौन शोषण के आरोप में हुई गिरफ्तारीउनकी पहचान किरण नाथ के रूप में की गई हैपुलिस उपाधीक्षक नाथ गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में तैनात थे

नई दिल्ली:असम पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) के ऊपर घरेलू नौकरानी से कथित तौर पर लगातार यौन शोषण को लेकर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान किरण नाथ के रूप में की गई है और वह गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में तैनात थे।   

15 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। उसने कहा कि नाथ ने उसे जबरन अपने आवास पर कैद कर लिया था और अपने परिवार के सदस्यों की मदद से उसे प्रताड़ित करता था।

पीड़िता के परिवार ने डेरगांव पुलिस स्टेशन में शनिवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अधिकारी के खिलाफ एक दिन बाद रविवार को उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड हुआ है। असम पुलिस निदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले पर कहा कि किरण नाथ के खिलाफ जांच में सुबूत प्राप्त किए और इस आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।

असम पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखते हुए कहा, "पुलिस कर्मियों के बीच यौन दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस असम पुलिस की नीति की आधारशिला बनी हुई है"।

किरण नाथ को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (सोलह साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 की धारा 6 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :असमPoliceहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली