लाइव न्यूज़ :

असम: 5 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत, 2 गिरफ्तार 3 फरार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 24, 2018 13:36 IST

नगांव में 5 साल की मासूम को 5 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया,गैंगरेप के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में मासूम की मौत हो गई है।

Open in App

नगांव, 24 मार्च। असम के नगांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 5 साल की मासूम के साथ गैंग रेप की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगांव के बोर्दुआ में 5 साल की मासूम को 5 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया और गैंगरेप के बाद उस मासूम के आग के हवाले कर दिया।

बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का शरीर करीब 90 फीसदी तक जल चुका था हमने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। इस दर्दनाक घटना में मासूम की मौत हो गई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक 2 लोगों को धर दबोचा है जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मासूम अपने घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी घर में घुसे और दुष्कर्म के बाद उस पर कैरोसीन डालकर उसे आग के हवाले कर फरार हो गए। घर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो वह नजारा देख हैरान रह गए। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।   

टॅग्स :असमरेपगैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े