लाइव न्यूज़ :

Assam  ki khabar: असम में कांस्टेबल की बाजार में मौत, पत्नी ने कहा- भीड़ ने मेरे पति को पीट-पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:02 IST

पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल की मौत संभवत: उच्च रक्तचाप के कारण हुई। एआईएसएफ का कांस्टेबल बकतरुद्दीन बरभुइया सुबह सिलचर शहर के निकट सोनाबाड़ीघाट गांव के बाजार में मृत पाया गया। कछार के पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र देव राय ने कहा, ‘‘उसकी एक पान की दुकान वाले के साथ बहस के बाद संभवत: उच्च रक्तचाप के कारण मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल के परिवार एवं कुछ स्थानीय लोगों के दावे के विपरीत उसके शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे।राय ने बताया कि बरभुइया का शव सिलचर चिकित्सकीय कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है।

सिलचर/हैलाकांडीः असम औद्योगिक सुरक्षा बल (एआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की शनिवार को कछार जिले के एक बाजार में मौत हो गई, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसके पति की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल की मौत संभवत: उच्च रक्तचाप के कारण हुई। एआईएसएफ का कांस्टेबल बकतरुद्दीन बरभुइया सुबह सिलचर शहर के निकट सोनाबाड़ीघाट गांव के बाजार में मृत पाया गया। कछार के पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र देव राय ने कहा, ‘‘उसकी एक पान की दुकान वाले के साथ बहस के बाद संभवत: उच्च रक्तचाप के कारण मौत हो गई।

कांस्टेबल के परिवार एवं कुछ स्थानीय लोगों के दावे के विपरीत उसके शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे।’’ राय ने बताया कि बरभुइया का शव सिलचर चिकित्सकीय कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है और मौत का असल कारण पता लगाने के लिए इसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हालांकि बरभुइया की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की उस बाजार के दुकानदारों एवं क्रेताओं ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसमें राज्य सरकार के आदेश के विरुद्ध दुकानें खुली थीं। निकटवर्ती चाय बागान में काम करने वाली कांस्टेबल की पत्नी ने एसपी एवं पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि वह यह सूचना मिलने के बाद बाजार पहुंची कि उसके पति पर ‘‘भीड़ ने हमला’’ कर दिया है और उसने देखा कि कुछ लोग बरभुइया को बांस की छड़ियों से पीट रहे हैं।

इसके बाद उसका पति गिर गया और बेहोश हो गया। उसने दावा किया कि उसका पति सरकार के आदेश के अनुसार बंद लागू कराने की कोशिश कर रहा था जिससे कथित हमलावरों को गुस्सा आ गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई