लाइव न्यूज़ :

असम: 6 साल की बच्ची ने पोर्न देखने से किया मना तो तीन नाबालिग लड़कों ने मार डाला

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2021 15:34 IST

असम के नागांव जिले की ये घटना है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पोर्न एडिक्ट थे। बच्ची का यौन शोषण भी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के नागांव जिले की घटना, आरोपियों की उम्र 8 से 11 साल के बीच।पुलिस के अनुसार आरोपी पोर्न एडिक्ट थे, एक आरोपी के पिता के मोबाइल फोन पर देखते थे अश्लील फिल्में।तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक आरोपी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: असम में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। 6 साल की बच्ची की 8 से 11 साल की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने पोर्न क्लिप देखने से इनकार कर दिया था।

इस हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन नाबालिगों और एक आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया। यह घटना असम के नागांव जिले के कलियाबोर पुलिस थाने के तहत आने बालीबट के करीब एक पत्थर काटने वाली वाली मिल पर हुई।

घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार को स्टोन क्रशिंग मिल के शौचालय में बच्ची का शव मिला। उसके परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जांच शुरू हुई।

लड़की का यौन शोषण भी किया गया

नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद मिश्रा ने बताया कि छह साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली गई। वहीं कलियाबोर अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि नाबालिगों ने लड़की का यौन शोषण किया था।

आनंद मिश्रा ने बताया, 'जांच के दौरान हमने पाया कि एक ही गांव के 8 से 11 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने 6 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमने यह भी पाया कि एक आरोपी के पिता ने पूरी घटना को छुपाने की कोशिश की और हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि आरोपी पोर्न एडिक्ट थे। अधिकारी ने कहा, 'हमने जांच के दौरान यह भी पाया है कि आरोपी नाबालिग पोर्न एडिक्ट हैं और 11 वर्षीय लड़का अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इसे देखता था। यह बहुत परेशान करने वाला है। हमने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।'

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि 6 साल की बच्ची के पोर्न क्लिप देखने से इनकार करने पर आरोपियों ने पत्थरों से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!