Ashok Nagar Crime News: शर्मनाक और धिक्कार!, 65-60 वर्षीय दलित दंपति को खंभे से बांधा, मारपीट और जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2024 22:38 IST2024-05-19T18:12:34+5:302024-05-19T22:38:25+5:30

Ashok Nagar Crime News: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Ashok Nagar Crime News Shameful 65-60 year old Dalit couple tied pole beaten garlanded shoes case registered against 10 people madhya pradedsh police | Ashok Nagar Crime News: शर्मनाक और धिक्कार!, 65-60 वर्षीय दलित दंपति को खंभे से बांधा, मारपीट और जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, क्या है मामला

सांकेतिक फोटो

Highlightsसंबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, ये सभी लोग फरार हैं।घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था। दंपति हाल ही में गांव आया था।

Ashok Nagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक बुजुर्ग दलित दंपत्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था। एक अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति से मारपीट की घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोरा गांव में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, ये सभी लोग फरार हैं।

मुंगावली थाने के प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ में शामिल था। घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि ये दंपति हाल ही में गांव आया था। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों ने 65 वर्षीय दलित व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उनके साथ मारपीट की।

उन्हें जूतों की माला पहनाई। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (सामान्य उद्देश्य के साथ गैरकानूनी सभा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील हरकत) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Web Title: Ashok Nagar Crime News Shameful 65-60 year old Dalit couple tied pole beaten garlanded shoes case registered against 10 people madhya pradedsh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे