2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 22:24 IST2026-04-02T22:23:29+5:302026-04-02T22:24:56+5:30

बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात ने महाराष्ट्र की दो सहकारी ऋण समितियों में अलग-अलग नामों से 130 से अधिक खाते खोले और पिछले कुछ वर्षों में 62.74 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन किया है।

ashok kharat nashik 2 credit societies, 132 accounts, ₹62-74 crore transactions How godman built his fortunes | 2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपिछले महीने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान सामने आए।मालिक को 5.52 करोड़ रुपये का ऋण देकर उस पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप है।

मुंबई: बलात्कार के कई मामलों में आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात ने महाराष्ट्र में अलग-अलग नामों से दो सहकारी क्रेडिट सोसाइटी में 130 से अधिक खाते खुलवाए और पिछले कुछ साल में 62.74 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, इन खातों में से एक खाता महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर की बहन के नाम पर खोला गया था। चाकणकर ने खरात से कथित संबंधों की बात सामने आने के बाद पिछले महीने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

खरात को नासिक में बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार एक खाता महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकंकर की बहन के नाम पर खोला गया था। रूपाली चाकंकर ने नासिक में बलात्कार के आरोपों में खरात की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर उनसे संबंध उजागर होने पर पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये विवरण अहिल्यानगर जिले में पुलिस द्वारा खरात, उनकी पत्नी कल्पना और तीन अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान सामने आए। मामला नासिक जिले के निवासी खरात दंपति से संबंधित है, जिन पर शिरडी के मंदिर नगर में चार एकड़ जमीन के मालिक को 5.52 करोड़ रुपये का ऋण देकर उस पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप है।

शिरडी पुलिस ने इस मामले में दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है और कल्पना और एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है। अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि कल्पना को देश से भागने से रोकने के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि नामित हवाई अड्डों, बंदरगाहों और जमीनी सीमाओं पर तैनात आव्रजन अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। घरगे ने बताया कि शिरडी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खरात ने अहिल्यानगर जिले में दो सहकारी ऋण समितियों में अलग-अलग लोगों के नाम पर 130 से अधिक खाते खोले थे।

इन सभी खातों में पिछले कुछ वर्षों में भारी मात्रा में लेनदेन हुआ है। एसपी के अनुसार, एक ऋण समिति में 60 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है और दूसरी में पुलिस को अब तक 2.74 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन मिले हैं।

Web Title: ashok kharat nashik 2 credit societies, 132 accounts, ₹62-74 crore transactions How godman built his fortunes

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे