लाइव न्यूज़ :

अरवलः दबंग गर्ल?, बैग से 7.64 बोर की खाली रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंची 2 छात्रा, क्लास में हड़कंप, दूसरी सहेली के बैग में रखकर घर भेजा...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2024 16:18 IST

छात्राओं ने शिक्षकों के सामने पुलिस को बताया कि कक्षा में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से 7.64 बोर की एक खाली रिवाल्वर लेकर आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को बरामद कर जब्त कर लिया है।मामले में अज्ञात के खिलाफ तेलपा थाने में केस दर्ज किया गया है।क्लास में रिवाल्वर निकालकर छात्र छात्राओं को दिखाने लगी।

पटनाः बिहार के स्कूलों में रिवाल्वर चमकाने का प्रवृति बढ़ता जा रहा है। बच्चों और बच्चियों में रिवाल्वर रख कर धौंस दिखाने का शौक देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के अरवल जिले के करपी प्रखंड के एक हाई स्कूल में रिवाल्वर लेकर स्कूल आने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि नौवीं क्लास की दो छात्रा बैग से रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही छात्र- छात्राओं में हड़कंप मच गया। छात्र छात्राओं ने तत्काल इसकी सूचना शिक्षकों को दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जब दोनों छात्राओं के पास रिवाल्वर नही देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ शहर के तेलपा थाने में केस दर्ज किया गया है।

दोनों छात्राओं ने शिक्षकों के सामने पुलिस को बताया कि कक्षा में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से 7.64 बोर की एक खाली रिवाल्वर लेकर आई थी। क्लास में रिवाल्वर निकालकर छात्र छात्राओं को दिखाने लगी। यह देख कई लड़कियां घबरा गई। कुछ ही समय में प्रधानाध्यापक को भी भनक लग गई।

प्रधानाध्यापक तहकीकात में जुट गए, तभी दोनों छात्राओं ने मौका पाकर अपनी एक सहेली के बैग में पिस्तौल रखकर उसे घर भेज दिया। पुलिस ने छात्राओं के बयान के आधार पर छापेमारी की और पिस्टल को बरामद कर जब्त किया। इस मामले में पुलिस जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के एक कोचिंग संस्थान में 10वीं का एक छात्र पिस्तौल लेकर पहुंच गया था। वह क्लास खत्म होने के बाद उसकी लोडेड पिस्तौल से अचानक गोली चल गई और वहां मौजूद एक छात्रा घायल हो गई। इसी प्रकार बीते 31 जुलाई को सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के एक स्कूल में नर्सरी का बच्चा अपने स्कूल बैग में गन लेकर पहुंच गया था।

उसने तीसरी के एक छात्र को गोली भी मार दी। इसी तरह वैशाली जिले में भी एक छात्रा रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंची थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही शिक्षिका ने मामले को रफा दफा करवा दिया। वहीं मोतिहारी में एक छात्र बर्ड गन लेकर स्कूल आ गया था। हालांकि, वह छात्र बच गया। लेकिन इस तरह की घटनाओं के सामने आने से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना