लाइव न्यूज़ :

स्टेडियम के बाहर बिक रहे थे फर्जी टिकट, दिल्ली पुलिस ने छापने और बेचने के आरोप में पांच लोगों को किया अरेस्ट, तीन नाबालिग हिरासत में, 80 नकली टिकट जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 15:08 IST

पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के मुताबिक फर्जी टिकट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के पास मोर्चा संभाला और मैच के 24 टिकट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस टी-20 क्रिकेट मैच के 80 नकली टिकट जब्त किए गए हैं।पुलिस ने स्टेडियम के पास फर्जी टिकट बेचने के आरोप में मुंबई के एक व्यक्ति को पकड़ लिया।जानकारी के आधार पर उसके सहयोगी विकास और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया। 

नई दिल्लीः दिल्ली में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के फर्जी टिकट छापने और बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनके पास से दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस टी-20 क्रिकेट मैच के 80 नकली टिकट जब्त किए गए हैं।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के मुताबिक फर्जी टिकट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के पास मोर्चा संभाला और मैच के 24 टिकट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, दिल्ली में पुलिस ने स्टेडियम के पास फर्जी टिकट बेचने के आरोप में मुंबई के एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उसने खुलासा किया कि वह अपने दोस्तों के साथ उन शहरों में जाता था जहां आईपीएल मैच खेले जाते हैं और वे वहां फर्जी टिकट बेचते थे। पुलिस ने कहा कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके सहयोगी विकास और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमुंबईआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट