लाइव न्यूज़ :

ससुराल वालों ने मिलकर बहु की हत्या कर शव लटकाया, फौजी पति भी मर्डर में शामिल

By भाषा | Updated: August 7, 2018 12:47 IST

महिला के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी के ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र.), 7 अगस्त:उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सेना के एक जवान की पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर की छत से लटकी हुई मिली। एसएचओ कृष्ण कुमार के मुताबिक, शिवानी के परिवार वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर कल शिवानी की हत्या करने और बाद में उसका शव लटका कर इसे खुदकुशी का रूप देने आरोप लगाया। यह घटना थाना भवन पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानत गांव कि है।

कुमार ने बताया कि महिला के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी के ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों से विवाद के बाद उनकी बेटी छह महीने से उनके साथ रह रही थी और कुछ ही दिन पहले अपने पति के घर लौटी थी।

एसएचओ ने बताया कि सेना का जवान लद्दाख में तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इस सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह