लाइव न्यूज़ :

Hockey Player Varun Kumar: इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई नाबालिग, शादी का वादा करके कई बार बलात्कार किया, बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 17:20 IST

Hockey Player Varun Kumar: महिला ने दावा किया कि वह 2018 में वरुण के संपर्क में आई तो 17 साल की थी। उस समय वरूण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में ट्रेनिंग कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण को हाल में पंजाब पुलिस में उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। वरुण अभी आगामी एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया।

Hockey Player Varun Kumar: भारतीय राष्ट्रीय टीम के हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि वह इस खिलाड़ी के खिलाफ सबूत जुटा रही है जिनमें उनके और कथित पीड़ित के बीच बातचीत के रिकॉर्ड और संदेश आदि शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही इस 28 वर्षीय खिलाड़ी से संपर्क करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और आवश्यक सबूत जुटा रहे हैं। हमने अभी तक कुमार से संपर्क नहीं किया है। वह कर्नाटक से बाहर है, इसलिए हम जल्द ही उससे संपर्क करके जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे। वह अभी जिस जगह पर अभ्यास कर रहा है हमने वहां कोई टीम नहीं भेजी है।

अगर वह यहां आ जाता है तो ठीक है नहीं तो हमें अपनी टीम वहां भेजनी होगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमने सबूत जुटाना शुरू कर दिए हैं। हम कुमार और पीड़ित के बीच संदेश और बातचीत आदि के सबूत जुटा रहे हैं। हम बयान दर्ज करने के लिए उनके आपसी मित्रों से भी संपर्क करेंगे।’’ एक महिला ने कुमार पर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब इस हॉकी खिलाड़ी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया।

बेंगलुरु पुलिस ने कुमार के खिलाफ कड़े पोस्को (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण से जुड़ा कानून) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाईस वर्षीया महिला ने सोमवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए कुमार के संपर्क में आई और जब वह 17 साल की थी तब कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि जब वह कुमार से मिली तब यह खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के बेंगलुरू स्थित केंद्र में अभ्यास कर रहा था। कुमार को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हाल में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था।

कुमार आगामी एफआईएच प्रो लीग की तैयारी के तहत भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। भारत को इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन के खिलाफ खेलना है। कहा जा रहा है कि कुमार फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत की तरफ से 2017 में पदार्पण किया था।

अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने कड़े पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) कानून के तहत मामला दर्ज किया है क्योंकि एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

बाइस साल की महिला ने सोमवार को अपनी शिकायत में कहा कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई और जब वह 17 वर्ष की थी तब इस खिलाड़ी ने शादी का वादा करके कई बार उसका बलात्कार किया। महिला ने दावा किया कि वह 2018 में वरुण के संपर्क में आई तो 17 साल की थी। उस समय वरूण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में ट्रेनिंग कर रहा था।

वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरुण को हाल में पंजाब पुलिस में उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उचित धारा और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया है।’’

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की स्टैंडबाई सूची में शामिल वरुण अभी आगामी एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारत को अपने पहले मैच में 10 फरवरी को स्पेन का सामना करना है। ऐसी अटकलें थीं कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल वरुण फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया।

हॉकी इंडिया के बताया, ‘‘वह फरार नहीं है। वह टीम के साथ भुवनेश्वर में है।’’ हिमाचल प्रदेश के वरूण ने 2017 में भारत की ओर से पदार्पण किया। प्राथमिकी (एफआईआर) में महिला ने आरोप लगाया है कि वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और मिलने के लिए जोर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहॉकी इंडियाओड़िसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा