लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: खुद को 'पैगंबर' बताने वाले शख्स ने 20 नाबालिग लड़कियों से की शादी, बेटी से भी किया विवाह-चेलों से अपनी लड़की का करवाया सेक्स, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 5, 2022 19:30 IST

जानकारी के अनुसार, आरोपी सैमुअल पर आरोप है कि वह लड़कियों को ट्रेलर में बंद करके लड़कियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में खुद को 'पैगंबर' बताने वाले एक शख्स का खुलासा हुआ है। उस शख्स पर यह आरोप है कि उसने 20 नाबालिग लड़कियों से शादी किया है। यही नहीं उस पर अपनी बेटी से भी शादी करने का भी आरोप लगा है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के एरिजोना प्रांत में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को पैगंबर होने का दावा कर रहा था। यहीं दावा यह भी किया जा रहा है आरोपी ने करीब 20 शादियां की है जिनमें सबसे कम उम्न वाली या नाबालिग लड़कियां ही ज्यादा है। 

बताया जाता है कि बहुविवाह करने वाला आरोपी मोरमोन्‍स समूह का नेता है। यही आरोपी फंडामेंटलिस्‍ट चर्च ऑफ जीसस क्राइस्‍ट ऑफ लेटर डे सेंट के नाम से भी जाना जाता है। 

क्या आरोपी की पुरी कहानी

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई, आरोपी जो खुद को पैगंबर बताता है ने 20 पत्नियां है जिसमें से उसकी एक बेटी भी है। एजेंसी के अनुसार, इसकी जितने भी पत्नियां थी उनमें अधिकतर की उम्र 15 साल से कम थी। 

साल 2019 में आरोपी सैमुअल रप्‍पीली बेटेमैन ने एक ग्रुप का नियंत्रण अपने हाथों में लिया और तब से वह दावा करने लगा था कि वह एक पैगंबर है। इस ग्रुप में करीब 50 लोग जिनकी बीच आरोपी खुद को लेकर यह दावा कर रहा था। बताया जाता है कि पैगंबर होने के दावे करने के बाद आरोपी ने खुद की बेटी से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। 

आरोप है कि आरोपी के संपर्क में आई लड़कियों को चाइल्‍ड सेक्‍स ट्रैफिकिंग के लिए बाध्‍य किया गया था और उन्हें एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जाता था। एफबीआई की माने तो आरोपी आपने तीन चेलों से अपनी बेटियों के साथ सेक्स करने को भी कहा था। 

आरोपी का ऐसे हुआ पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार, आरोपी के बारे में तब जानकारी मिली थी जब पहली बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी सैमुअल पर आरोप है कि वह लड़कियों को ट्रेलर में बंद करके लड़कियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाता था। ऐसे में जब कुछ लड़कियां ऐसे ही एक जगह जा रही थी, तभी उन में से कुछ लड़कियों ने ट्रेलर से अपनी उंगली दिखाई थी जिसके बाद पुलिस की नजर लड़कियों पर पड़ी थी और उन्हें छोड़ाया गया था। 

यही नहीं आरोपी के कार से भी दो महिलाएं और दो लड़कियां निकली थी जिनकी उम्र 15 से भी कम बताई जा रही है। ऐसे में ट्रेलर से तीन और लड़कियां भी मिली थी जो दूसरी जगह ले जाई जा रही थी। 

क्या कहता था आरोपी

इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ बच्‍चों के साथ उत्‍पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी और इसके बाद वह अपने खिलाफ सभी सबूतों को मिटाने लगा था। ऐसे में आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ सबूत जमा करने के लिए एफबीआई लगातार उसके ठिकाने पर छापे मार रही है। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आरोपी खुद के पैगंबर होने का दावा करते हुए महिलाओं को मोहता था। वह दावा करता था कि उसके साथ रह रही लड़कियों ने ईश्‍वर के लिए अपने पुण्‍य का त्‍याग किया है। यही नहीं वह यह भी दावा करता था कि ईश्‍वर उनके शरीर को फिर से ठीक कर देंगे।

टॅग्स :क्राइमUSAPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास