लाइव न्यूज़ :

अररियाः होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लड़की और पांच लड़के अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2021 19:43 IST

बिहार के अररिया जिले में नगर थाना की पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक शिवलोक होटल में कार्रवाई की. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लड़कियों को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसेक्स रैकेट के पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने होटल से छह युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.

पटनाः बिहार के अररिया जिले में नगर थाना की पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक शिवलोक होटल में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है.

जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लड़कियों को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है. कोरोना काल में बड़ी चालाकी से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. सेक्स रैकेट के पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

शिवलोक होटल सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से छह युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में थीं. बताया जा रहा है कि कई दिनों से अररिया शहर के बस स्टैंड स्थित शिवलोक होटल सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. कोरोना काल के समय लॉकडाउन में भी ये जारी रहा.

अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह सूचना मिली थी कि शहर के बस स्टैंड के समीप कई होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसी क्रम में शिवलोक होटल में छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. बस स्टैंड से नजदीक होने के कारण यहां आनेवाले लोगों में बड़ी संख्या यात्रियों की होती थी.

पुलिस को जानकारी मिली है कि ये लड़कियां लॉकडाउन में भी सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन कर रही थीं. इस होटल के आसपास रहने वाले लोगों को काफी पहले से शक था. लेकिन कोई सबूत नहीं होने पर पुलिस छापेमारी नहीं कर रही थी. सोमवार की देर शाम पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित शिवलोक होटल में कुछ लड़कियां लड़कों के साथ आई हैं. 

पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार

डीएसपी ने बताया कि एसपी को घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने फ़ौरन एक टीम का गठन किया और शिवलोक होटल में छापेमारी की गई. जैसे ही पुलिस ने छापा मारा बंद कमरे से आपत्तिजनक हालत में 6 लड़कियां पकड़ी गईं. इनके साथ 5 लड़के भी थे. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया.

होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं. इस छापेमारी के दौरान अभी तक शिवलोक होटल के संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जो इस कार्रवाई के बाद से लापता बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि संचालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि कल ही पूर्णिया जिले के लाइन बाज़ार स्थित होटल उत्सव ग्रैंड में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था.

पुलिस ने इस होटल के एक कमरे से कॉल गर्ल को पकड़ा था, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल है. पकड़ी गई लड़की ने शहर के कई होटलों का नाम लिया है, जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है. लड़की ने कई लोगों का नाम भी लिया है, जो इस धंधे में शामिल हैं. पूर्णिया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लड़की ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनकी तलाश जारी है. कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है, जहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं.

टॅग्स :बिहारसेक्स रैकेटपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर