लाइव न्यूज़ :

अररियाः ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को संबंध बनाते पकड़ा, दबंगों ने दी शर्मनाक सजा, जंजीर से बांधा, 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2021 20:32 IST

बिहार में अररिया जिले के फरबीसगंज थाने क्षेत्र की परवाहा पंचायत का मामला है. आठ लोगों को हिरासत में लिया जिसमें छह को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो बनाकर जंजीर से बांधकर जुर्माना सुनाया गया.सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर काफी संख्या में ग्रामीण थे.इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही.

पटनाः बिहार में अररिया जिले के फरबीसगंज थाने क्षेत्र की परवाहा पंचायत के एक गांव से मानवता शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जिसमें लोगों ने शादीशुदा महिला को प्रेमी के साथ संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों को नंगा करके वीडियो बना लिया.

 

इसके बाद असमाजिक तत्वों ने इस आपत्तिजनक वीडियो का वायरल कर दिया. प्रेमी युगल को कुछ ग्रामीणों ने देर रात संदिग्ध अवस्था में पकड़ने के बाद न केवल जंजीर से बांधा बल्कि दोनों से 21-21 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला. आरोप है कि इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद फारबिसगंज पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया जिसमें छह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्रेमी युगल के नग्न अवस्था का वीडियो वायरल होने से पुलिस की मुसीबत बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था.

इस बीच ग्रामीणों ने दोनों को संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों का नंगा वीडियो भी बना लिया. साथ ही ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर तालिबानी पंचायत भी की और महिला और युवक पर ही 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. वहीं दोनों का नंगा वीडियो भी वायरल कर दिया. एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दोनों का वीडियो बनाकर जंजीर से बांधकर जुर्माना सुनाया गया.

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर काफी संख्या में ग्रामीण थे और सभी ग्रामीण पंचायत करने पर अडे़ थे. वीडियो बनाने वालों को भी चिह्नित किया गया है. कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चिह्नित लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा. प्रेमी नरपतगंज के गडगामा का निवासी है.

आरोप है कि महिला द्वारा शराब का अवैध निर्माण कर बिक्री करती थी और युवक प्रतिदिन शराब पीने के लिए आता था. दोनों जोड़ा विवाहित और बाल बच्चेदार है. दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि साजिश के तहत दोनों को बुलाकर वीडियो बनवाया गया है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह