लाइव न्यूज़ :

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर: पत्नी ने पति से संबंध रखने वाली शादीशुदा महिला पर फेंका तेजाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 15:45 IST

पीड़िता को इलाके के लोगों ने इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि विवाहेत्तर संबंध की वजह से यह वारदात हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतेजाब हमले में पीड़िता का शरीर करीब 40 फीसदी तक झुलस गया। बेहद चौंकाने वाला यह मामला विशाखापट्टनम के गजुवाका इलाके का है।

आंध्र प्रदेश से चौंकाने वाली वारदात की खबर सामने आई है जहां एक महिला ने एक दूसरी महिला पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। तेजाब हमले में पीड़िता का शरीर करीब 40 फीसदी तक झुलस गया। बेहद चौंकाने वाला यह मामला विशाखापट्टनम के गजुवाका इलाके का है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हमले को महिला ने ही अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी महिला की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी महिला का कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा है। 

पीड़िता को इलाके के लोगों ने इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि विवाहेत्तर संबंध की वजह से यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के पति से पीड़िता का कथित विवाहेत्तर संबंध था। यह बात पत्नी का बर्दाश्त नहीं थी और उसने कई दफा पति को इसे लेकर आगाह भी किया था। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने एसिड अटैक पीड़िता को दो बार पति की जिंदगी से दूर जाने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात समता नगर इलाके में अंजाम दी गई। कहा जा रहा कि वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़िता एक समारोह में जा रही थी। 

बुधवार को पीड़िता जब समारोह से लौटी तो पति के साथ संबंध रखने के कारण आरोपी महिला का गुस्से से आग बबूला हो गई और दोनों में झगड़ा हो गया। महिला आव देखा न ताव और पीड़िता पर तेजाब से कथित हमला कर दिया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास