लाइव न्यूज़ :

डेहरी में नगर परिषद की टीम पर असमाजिक तत्वों ने किया पथराव, पांच कर्मचारी हुए घायल

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:31 IST

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में देर रात्रि नगर परिषद की एक टीम पर असमाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिसमें पदाधिकारी सहित परिषद के पांच कर्मचारी घायल हो गए।ज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे डेहरी नगर थाना अंतर्गत चूना भट्ठा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात्रि नगर परिषद की एक टीम पर असमाजिक तत्वों ने पथराव किया।दो आरोपियों उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डेहरी: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना अंतर्गत चूना भट्ठा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात्रि नगर परिषद की एक टीम पर असमाजिक तत्वों ने पथराव किया जिसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित परिषद के पांच कर्मी घायल हो गए।

डेहरी नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिनमें से दो आरोपियों उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि वह और सिटी मैनेजर मनोज भारती परिषद के अन्य कर्मियों के साथ डालमियानगर के उच्च विद्यालय में बने पृथक केंद्र पर खाना पहुंचा कर शुक्रवार देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान चूना भट्ठा मोड़ के पास कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करके बैठे हुए थे और ये सभी नशे में थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने उन लोगों से अपने-अपने घरों में जाने के लिए कहा जिससे आक्रोशित युवकों ने आवाज देकर पास स्थित अपने घरों से अन्य लोगों को बुला लिया और परिषद की टीम पर पथराव किया कर दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पथराव में वह, सिटी मैनेजर और सुरक्षा गार्ड अनिल कुमार व अन्य दो लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर अपर समाहर्ता लाल ज्योतिनाथ सहदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोटिल लोगों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। भाषा सं अनवर अमित अमित

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा