लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में एक और मॉडल ने की आत्महत्या, बीते 15 दिनों में 4 मॉडलों की मौत, सभी मौतों के आपस में तार जोड़ने में लगी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 14:19 IST

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय सरस्वती दास रविवार को शहर के कस्बा इलाके के बेदियाडांगा स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के मुताबिक सरस्वती नाम की मॉडल ने शनिवार रात को कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लीलाश को सबसे पहले मृत मॉडल की दादी ने देखासरस्वती की दादी उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक के बाद एक मॉडल खुदकुशी कर रही हैं। रविवार एक और मॉडल अपने घर में मृत मिली है। पिछले एक पखवाड़े में यह इस तरह की चौथी घटना है। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय सरस्वती दास रविवार को शहर के कस्बा इलाके के बेदियाडांगा स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। वह एक मेक-अप आर्टिस्ट भी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि कई छोटे प्रोजेक्ट में काम कर चुकी सरस्वती ने शनिवार रात को कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा, “यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन हर पहलू की जांच करने की जरूरत है। सरस्वती को सबसे पहले उसकी दादी ने फंदे से लटका देखा था। उन्होंने चाकू की मदद से रस्सी काटी और सरस्वती को नीचे उतारा।”

अधिकारी के अनुसार, “सरस्वती की दादी उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सरस्वती का कथित तौर पर खुदकुशी करने वाली तीन अन्य मॉडल मंजूषा नियोगी, बिदिशा डे मजूमदार और पल्लवी डे से कोई संबंध है?  अधिकारी के मुताबिक, सरस्वती का फोन जब्त कर लिया गया है और सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :कोलकाताक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई