लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फिर पीटे गए दलित युवक, गधा चुराने के शक में बरसाए गए लात-घूसे, वीडियो वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2020 19:56 IST

राजस्थान में दलितों पर अत्याचार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। हालिया दिनों में दलितों की पिटाई का तीसरा मामला प्रकाश में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में बीते कुछ दिनों में दलितों पर अत्याचार के तीन मामले प्रकाश में आ चुके हैंएक दिन पूर्व हुई दलितों की पिटाई पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए कहा थाऐसे अलग-अलग मामलों में अब तक पुलिस ने की है कई गिरफ्तारियां

राजस्थान में दलित अत्याचार का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हाल के दिनों में अब तक तीन ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिसमें दलित युवकों बेरहमी से पीटा गया। नया मामला जैसलमेर का है, यहां गधा चुराने के शक में करीब दर्जन भर लोगों ने दलित युवकों को पीटकर अधमरा कर दिया। दलितों की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जैसलमेर जिले में तीन दलित युवकों की गधे चुराने के संदेह में पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। यह घटना जिले की फतेहगढ़ तहसील के राम गांव में 15 फरवरी को हुई थी। युवकों को गधे चुराने के संदेह में लाठियों से पीटा गया था और करीब 12 लोगों द्वारा लात मारी गई थी। उन्हें बाद में सनगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सनगढ़ पुलिस थाना प्रभारी उगम राज सोनी ने कहा, ‘‘अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में एससी/एसटी कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’ इससे पहले नागौर और बाड़मेर में भी इसी प्रकार के मामले सामने आए थे। 

चोरी के शक में दलित युवकों के साथ हुआ था बर्बर व्यवहार

दो दलितों युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने और उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का था। यह घटना रविवार की बताई जा रही थी। एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर थी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कार्रवाई के लिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ कथित तौर पर हुई बर्बरता की घटना को ‘भयावह और वीभत्स’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह स्तब्ध करने वाले इस अपराध के दोषियों को न्याय की जद में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे।’’

टॅग्स :राजस्थानराहुल गांधीअशोक गहलोतकांग्रेसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा