लाइव न्यूज़ :

अन्नामय्याः मैं तुझसे प्यार नहीं करती, प्रेम को ठुकराया?, 24 साल के गणेश ने 22 साल की लड़की पर 7 बार चाकू घोंपा और तेजाब से किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2025 19:04 IST

अन्नामय्याः राव ने बताया, ‘‘युवती की हाल ही में सगाई हुई थी और उसने गणेश से कहा कि वह अब उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती।’’

Open in App
ठळक मुद्देपेरमपल्ली गांव में युवती पर उस समय हमला किया।युवती ने सुबह गणेश को ‘बातचीत’ करने के लिए घर बुलाया था। चाकू से वार किया और फिर उस पर तेजाब से हमला किया।

अन्नामय्याः आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में प्रेम में ठुकराए गए एक व्यक्ति ने एक युवती पर कथित रूप से कई बार चाकू से वार किया और उसपर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति ने हमला इसलिए किया, क्यूंकि युवती (22) ने उसका प्रेम का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और हाल ही में उसकी किसी अन्य व्यक्ति से सगाई हो गई थी। अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. कृष्ण राव ने बताया कि मदनपल्ले निवासी गणेश (24) ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गुर्रमकोंडा मंडल के पेरमपल्ली गांव में युवती पर उस समय हमला किया, जब उसके माता-पिता मवेशियों की देखरेख करने गए हुए थे। राव ने बताया, ‘‘युवती की हाल ही में सगाई हुई थी और उसने गणेश से कहा कि वह अब उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती।’’

राव ने बताया कि युवती ने सुबह गणेश को ‘बातचीत’ करने के लिए घर बुलाया था। एसपी ने बताया कि गणेश पूरी योजना के साथ उससे मिलने गया और मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। उन्होंने बताया कि गणेश ने कथित तौर पर उसपर चाकू से वार किया और फिर उस पर तेजाब से हमला किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इस बीच, पुलिस ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल लड़की को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया। राव ने बताया कि लड़की को सात बार चाकू घोंपा गया और तेजाब से किए गए हमले में वह झुलस गई।

हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए सभी कदम उठाए जाएं। सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।’’

टॅग्स :आंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना