लाइव न्यूज़ :

Anmol Bishnoi News Updates: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से अब तक 26 अरेस्ट, अप्रैल 2024 में सलमान खान आवास पर गोलीबारी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2025 15:18 IST

Anmol Bishnoi LIVE News Updates: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को जल्द ही यहां एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देAnmol Bishnoi LIVE News Updates: बिश्नोई को यहां पहुंचते ही एनआईए ने हिरासत में ले लिया। Anmol Bishnoi LIVE News Updates: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी वांछित है। Anmol Bishnoi LIVE News Updates: अधिकारियों ने हिरासत में लिया था और मंगलवार को देश से ‘‘निर्वासित’’ कर दिया।

नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका द्वारा ‘‘निर्वासित’’ किए जाने के बाद बुधवार को यहां पहुंचा। बिश्नोई को यहां पहुंचते ही एनआईए ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को जल्द ही यहां एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

वह अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के आवास पर गोलीबारी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी वांछित है। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था और मंगलवार को देश से ‘‘निर्वासित’’ कर दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर जुड़े कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने इस हत्या के संबंध में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के कड़े प्रावधान लागू किए हैं। मामले में अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और जिशान मोहम्मद अख्तर को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

टॅग्स :Crime Branchहत्याmurder caseअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस