लाइव न्यूज़ :

"सलमान खान हमने तुम्हें ये ट्रेलर दिखाने के लिए किया, ताकि....", अनमोल बिश्नोई ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट पर लिखी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2024 15:48 IST

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा कहे जाने वाले अनमोल बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिखा और कहा कि हमला केवल एक "ट्रेलर" था और अगली बार, अभिनेता के आवास की दीवारों पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा कहे जाने वाले अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी लीफेसबुक पोस्ट में लिखा, सलमान खान, हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया हैमहाराष्ट्र सीएम ने इस घटना पर कहा, कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Firing At Salman Khan's Mumbai House: मुंबई में सलमान खान के आवास पर चौंकाने वाले हमले के कुछ घंटों बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा कहे जाने वाले अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिखा और कहा कि हमला केवल एक "ट्रेलर" था और अगली बार, अभिनेता के आवास की दीवारों पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी।

अनमोल बिश्नोई की एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही, सलमान खान, हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि, तुम समझ जाओ हमारी ताकत को, और मत परखो यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी और जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है उनके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं, बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं। जय श्रीराम जय भारत''

उधर, मुंबई में अभिनेता के आवास के बाहर फायरिंग की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस घटना की निंदा की है। सीएम ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' 

उन्होंने कहा, "कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा का आकलन करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। मैंने सलमान खान से भी बात की है सरकार उनके साथ है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।"

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट