लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी हत्याकांडः SIT ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की मांगी पुलिस रिमांड, RSS नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2022 13:01 IST

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत 19 वर्षीया अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट मालिक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता हत्याकांड की पुलिस तत्परता से हर पहलू की जांच करने में जुटी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर की अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है।उत्तराखंड सीएम ने जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत गठित करने का अनुरोध भी किया है।

देहारदूनः अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने अदालत से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी है। अंकिता भंडारी मर्डर मामले में गठित SIT प्रभारी और डीआईजी पी. रेणुका देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोटद्वार कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की है।

गौरतलब है कि देश को झकझोर देने वाले अंकिता हत्याकांड की पुलिस तत्परता से हर पहलू की जांच करने में जुटी है जिससे आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सके। जांच के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर की अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत गठित करने का मंगलवार को अनुरोध भी किया है।

हत्याकांड की जांच की निगरानी कर रहे उत्तराखंड पुलिस के एक उच्चपदस्थ अधिकारी ने दावा किया कि 22 सितंबर को अंकिता की गुमशुदगी का मामला राजस्व पुलिस से पुलिस को सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया। 

उधर, हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून जिले के रायवाला थाना पुलिस ने आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ समाज में तनाव फैलाने के साथ ही महिला का अपमान करने का मामला दर्ज किया है। सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत 19 वर्षीया अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट मालिक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी। पुलकित हरिद्वार के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विनोद आर्य का पुत्र है जो पूर्व में दर्जाधारी राज्य मंत्री रह चुके हैं। घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा