लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी मर्डर केस: एसआईटी ने तीनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड में लिया, खुलेंगे राज

By शिवेंद्र राय | Updated: October 1, 2022 17:19 IST

अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी बहुत ही गहनता से हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। विशेष जांच दल ने तीनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड में लिया है। जांच दल तीनों हत्यारोपियों और पटवारी वैभव प्रताप सिंह को आमने-सामने बैठाकर गहन पूछताछ कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने तीनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड में लियाएसआईटी ने घटनास्थल और वनंतरा रिजॉर्ट का किया दौराअंकिता के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली:  उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस केस की जांच के लिए गठित किए गए विशेष जांच दल ने तीनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड में लिया है। एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी. रेणुका देवी ने बताया कि  तीन दिन की रिमांड में  मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित सभी से हत्याकांड से जुड़े कई सवाल पूछे जाएंगे।

अंकिता भंडारी की हत्या करने की मुख्य वजह क्या थी और अंकिता की हत्या कैसे की गई ये जानने के लिए एसआईटी टीम बेहद सोच समझ कर आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार विशेष जांच दल ने पटवारी वैभव प्रताप सिंह से भी हत्याकांड से जुड़े कई सवाल पूछे हैं। मामले की तस्वीर और साफ हो सके इसलिए जांच दल तीनों हत्यारोपियों और पटवारी को आमने-सामने बैठाकर गहन पूछताछ कर सकती है। विशेष जांच दल ने इस पूरे मामले में पटवारी वैभव प्रताप सिंह की भूमिका को संदिग्ध पाया था और गिरफ्तार किया था। इससे पहले वैभव को लापरवाही बरतने पर निलंबित भी कर दिया गया था।

इस मामले में अंकिता के दोस्त पुष्प से भी विशेष जांच दल ने पूछताछ की है। पुष्पदीप अंकिता मर्डर केस में अहम गवाह है और पुलिस के बुलाने पर जम्मू से ऋषिकेश पहुंचा है। अंकिता के गायब होने की जानकारी पुष्पदीप ने ही दी थी। पूरे मामले में अंकिता और पुष्पदीप के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत को अहम सबूत माना जा रहा है। वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने ही लगवाई थी। अंकिता के गायब होने के बाद पुष्पदीप ने ही सबसे पहले 20 सितंबर की दोपहर 12.33 बजे अंकिता के अपहरण और पुलकित आर्य के उससे शराब पीकर दबाव डालने और डराने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था।

बता दें कि 18 सितंबर की देर रात अंकिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप में वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित, मैनेजर सौरभ और अंकित को पुलिस ने 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था। ये मामला उत्तराखंड में बेहद चर्चित हो चुका है। राजनीतिक दबाव की वजह से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से उसके गांव पहुंचकर मुलाकात की है। धामी ने इस मुलाकात के बाद पीड़ित परिजनों को भरोसा जताया कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?