लाइव न्यूज़ :

अं‍कित सक्सेना मर्डर केस: मुवावजे की बात सुन शोक सभा छोड़कर गए केजरीवाल, कपिल मिश्रा ने साधा निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: February 13, 2018 17:13 IST

दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में 23 साल के फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अंकित की मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घरवालों ने की है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अंकित सक्सेना की शोक सभा गए। वहां सीएम केजरीवाल ने हर मुमकिन मदद करने का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा, 'जब भी आपको जरूरत हो, मेरे पास आने में संकोच नहीं करें। मैं आपके साथ निजी तौर पर संपर्क में रहूंगा।' लेकिन वहीं जब अंकित सक्सेना के पिता ने उनसे मुआवजे की मांग की तो केजरीवाल सभा से उठ के चले गए। इसके बाद अंकित के पिता यशपाल सक्सेना ने कहा है 'केजरीवाल हमारे साथ गेम न खेलें। '

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने इससे संबधित वीडियो ट्वीट किया है। जिसमे यह साफ-साफ देखा जा सकता है कैसे सीएम उठ के जा रहें हैं। कपिल मिश्रा ने इस वीडियो के जरिए केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि सीएम ने धर्म के आधार पर फैसला लेते हैं। कपिल मिश्रा ने लिखा है कि जब एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान और एनआईए अफसर तंजील अहमद की मौत हुई तब उनके के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया था। तो अब अंकित के घरवालों ने जब मुआवजे की बात की तो वह मौके से उठकर चल दिए।

बता दें कि एक फरवरी को दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में 23 साल के फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अंकित की मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घरवालों ने की है। पुलिस ने 2 फरवरी को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक की प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह अंकित से प्यार करती थी और अब उसे भी अपने परिजनों से जान का खतरा है।

टॅग्स :हत्याकांडअरविन्द केजरीवालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO