लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Nandyal: 3 साल से ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में है बेटा?, युवती से शादी नहीं करेगा, मां-पापा ने की खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 15:37 IST

Andhra Pradesh Nandyal: पुलिस ने बताया कि कुमार तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली। ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था।जांच में पता चला कि कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।

Andhra Pradesh Nandyal: आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले तीन वर्षों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि कुमार तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा।

उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जांच में पता चला कि कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।

जिसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया जिससे वे और दुखी हो गए तथा संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली