लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: प्रेम प्रसंग में विवाहित शख्स ने 16 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाया, आरोपी ने रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 12:02 IST

Andhra Pradesh: म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी, जिसके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे।विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया था और अन्य महिला से शादी कर ली थी। उसने बताया कि आरोपी जे. विग्नेश ने कथित तौर पर कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया। म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी, जिसके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।’’

पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे, लेकिन विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली। उसने बताया, “लड़की ने छह महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विग्नेश फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा