लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: पत्नी के मृत शरीर को सूटकेस में भरा, सीसीटीवी में कैद हुआ पति, बेटी को पकड़े हुए

By वैशाली कुमारी | Updated: June 29, 2021 21:37 IST

भुवनेश्वरी नाम की एक महिला के लापता होने की सूचना दी गई थी और वहीं उसके पति, मारमरेड्डी श्रीकांत रेड्डी ने दावा किया था कि उसकी मृत्यु कोविड से हुई थी लेकिन अब उस पर महिला की हत्या करने का आरोप है

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकांत ने कथित तौर पर रिश्तेदारों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत कोविड से हुई हैपुलिस प्रमुख ने कहा शव 90 प्रतिशत तक जल चुका थाश्रीकांत ने रिलायंस मार्ट से एक बड़ा सूटकेस खरीदा था और उसने इसका इस्तेमाल शव को पैक करने के लिए किया

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सूटकेस में एक जली हुई लाश मिलने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इसकी पहचान एक 27 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ के शव के रूप में की है, जो हैदराबाद में कॉग्निजेंट के लिए काम करती थी।

बतादें कि कुछ दिनो पहले भुवनेश्वरी नाम की एक महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी और वहीं उसके पति, मारमरेड्डी श्रीकांत रेड्डी ने दावा किया था कि उसकी मृत्यु कोविड से हुई थी लेकिन अब उस पर महिला की हत्या करने का आरोप है।

दंपति अपनी 18 महीने की बेटी के साथ तिरुपति में रह रहे थे। महामारी के कारण भुवनेश्वरी घर से ही काम करती थीं। श्रीकांत रेड्डी, एक इंजीनियर है लेकिन वह कुछ महीनों से बेरोजगार था। वहीं इस मामले मे तिरुपति शहरी पुलिस प्रमुख रमेश रेड्डी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में श्रीकांत रेड्डी को अपने अपार्टमेंट परिसर में एक बड़े लाल सूटकेस को संभालते हुए और थोड़ी देर बाद उसे बाहर निकालते हुए दिखाया गया है।

पुलिस प्रमुख ने कहा, "शव 90 प्रतिशत तक जल चुका था। श्रीकांत ने रिलायंस मार्ट से एक बड़ा सूटकेस खरीदा था और उसने इसका इस्तेमाल शव को पैक करने के लिए किया और फिर बाद में उसने शव को जलाने की कोशिश की।"पुलिस ने सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। कुछ हड्डियों और खोपड़ी को छोड़कर शरीर का हर हिस्सा जल गया था।

फुटेज में श्रीकांत को अपने घर में एक सूटकेस लाते हुए, अपनी बेटी को पकड़े हुए और दूसरे हाथ से बड़े सूटकेस को घुमाते हुए दिखाया गया है। वहीं बाद में, वो बेटी को संभालते हुए और सूटकेस को बाहर निकालते हुए दिखाई देता है। श्रीकांत ने कथित तौर पर रिश्तेदारों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत कोविड से हुई है। उसके बाद परिजन उसकी तलाश में कई अस्पतालों और मुर्दाघरों में पता लगाने गए लेकिन भुवनेश्वरी का कोई पता नहीं चला।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!