लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: बेटे ने 86 वर्षीय मां के साथ किया रेप, शराब के नशे में चूर था आरोपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2019 15:44 IST

आंध्र प्रदेश में पिछले साल 2018 में भी ऐसी घटना सुनने को मिली थी। जब 2018 में 27 अगस्त को एक 20 वर्षीय आरोपी ने 68 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के तीन बेटे हैं। घटना के वक्त घर पर महिला के दो और बेटे घर में मौजूद नहीं थे।बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में पहले पड़ोसियों को बताया। 

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में अकुँरू गाँव में एक 86 साल की महिला से रेप की घटना सामने आई है। आरोपी शख्स, पेशे से ड्राइवर है, जो फिलहाल फरार है। रविवार 11 फरवरी को महिला के पोते ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। 

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर पी काशी विश्वनाथ ने बताया कि महिला का यौन शोषण तकरीबन ती दिन पहले हुआ था। लेकिन मामला प्रकाश में सोमवार को आया। सोमवार को पीड़िता महिला के पड़ोसियों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

बुजुर्ग महिला अस्पताल में चल रहा है इलाज 

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला का इलाज कादिरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी  शराब के नशे में पहुंचा था। उसकी पत्नी घर के बाहर गई हुई थी और उस वक्त घर पर कोई नहीं था। 

जिसके बाद शराब के नशे में आरोपी सीधे अपनी मां के कमरे के अंदर गाया और वहां उसके साथ रेप किया। महिला के तीन बेटे हैं। घटना के वक्त घर पर महिला के दो और बेटे घर में मौजूद नहीं थे। आरोपी इन तीनों भाईयों में से सबसे बड़ा है। 20 साल पहले आरोपी की शादी हुई थी। 

बेटे की वजह से महिला नहीं दर्ज करवा रही थी केस दर्ज 

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, हमने बुजुर्ग महिला का बयान दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला ने अपने साथ हुए घटना के बारे में पहले दिन तो किसी को नहीं बताया। लेकिन काफी ज्यादा भावुक होने के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया। 

पुलिस बुजुर्ग महिला से ये बात जानने की भी कोशिश कर रही है कि महिला पर इस बात का दबाव किस ने बनाया कि वह बेटे के खिलाफ केस ना करे।  पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

आंध्र प्रदेश में पिछले साल 2018 में भी ऐसी घटना सुनने को मिली थी। जब 2018 में 27 अगस्त को एक 20 वर्षीय आरोपी ने 68 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था। उस केस में भी आरोपी ने शराब पी रखी थी। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट