लाइव न्यूज़ :

'दिशा' रेप-हत्याकांड के हफ्तेभर के भीतर आंध्र प्रदेश फिर शर्मसार, 60 साल की महिला से रेप के बाद हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 14:34 IST

पुलिस ने दावा किया है कि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे मालूम होता है कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने यह भी शक जताया है कि आरोपियों ने रुपये के अलावा घर से कीमती सामान भी चुराया। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला विधवा थी। आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की।  आरोपियों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली अपने रोज के काम निपटा रही थी। 

हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के हफ्तेभर के भीतर सूबे से एक और शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। पूर्वी गोदावरी जिले के आई पोलावरम मंडल के गांव जी वेमावरम में मंगलवार (3 दिसंबर) को एक 60 वर्षीय महिला की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के घर से 80 हजार रुपये चुराकर भी भागा था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है और एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। 

द हिंदू की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला विधवा थी। आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की।  

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात को एक से ज्यादा आरोपियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली अपने रोज के काम निपटा रही थी। 

पुलिस ने दावा किया है कि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे मालूम होता है कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने यह भी शक जताया है कि आरोपियों ने रुपये के अलावा घर से कीमती सामान भी चुराया। 

पुलिस में बताया कि महिला के शव और घर में मिर्ची पाउडर छिड़का मिला। जांच-पड़ताल के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य आरोपियों का तलाश में दबिश दी रही है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली