लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: 14 वर्षीय लड़की पर रिश्तेदार ने फेंका तेजाब-चाकू से किया वार, अकेले पाकर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 07:50 IST

मामले में पुलिस ने कहा है कि “हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी का यौन शोषण नहीं किया गया था। उसकी हालत अब स्थिर है।”

Open in App
ठळक मुद्देएक 14 वर्षीय नाबालिग पर तेजाब फेंक कर उसके गले पर चाकू चलाई गई है। ऐसे में हमलावर अभी भी फरार है और आंध्र प्रदेश पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि हमले के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंक दिया और उसके गले पर चाकू से वार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को कथित तौर पर किशोरी के दूर के रिश्तेदार ने सोमवार रात अंजाम दिया, जब वह घर पर अकेली थी। 

पीड़िता को नेल्लोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को चेन्नई भेज दिया गया। ऐसे में आंध्र प्रदेश सरकार ने पीड़िता को पांच लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। 

हमलावर अभी है फरार

गुंटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक त्रिविक्रम वर्मा ने कहा, "हम एक सप्ताह के भीतर मामले में आरोप पत्र दाखिल करेंगे और इसकी त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करेंगे।" नेल्लोर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक हरनाथ रेड्डी ने कहा कि हमलावर की पहचान नागराजू के रूप में की गई है, जिसे गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। 

किशोरी के साथ नहीं हुआ है यौन शोषण- पुलिस

पुलिस अधिकारी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी का यौन शोषण नहीं किया गया था। उसकी हालत अब स्थिर है।” उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद किशोरी को अस्पताल ले जाया गया।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह