लाइव न्यूज़ :

Anant Singh V/S Sonu Monu: मोकामा में 50 से 60 राउंड फायरिंग?, अनंत सिंह बोले- हमारे ऊपर गोली चले, बारूद चले, हमको कोई गम नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2025 16:39 IST

Anant Singh V/S Sonu Monu: सोनू-मोनू ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हम न्याय करेंगे। हमारे ऊपर गोली चले, बारूद चले, हमको कोई गम नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में अभी तक दहशत का माहौल है।हमारे ऊपर केस किया गया है तो हम जेल में भी गए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हाल में ही जेल से छूटे हैं। वो अपहरणकर्ता हैं, उनको पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है?

Anant Singh V/S Sonu Monu: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद इलाके में बंदूक की नालें खुल गई हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। बुधवार को करीब 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई। गनीमत ये रही कि पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गये। इलाके में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग ने पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह पर पर सोनू-मोनू गैंग ने हमला किया। अनंत सिंह पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में अभी तक दहशत का माहौल है। इस जानलेवा हमले के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वह विवाद सुलझाने गए थे, उसी दौरान सोनू-मोनू ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हम न्याय करेंगे। हमारे ऊपर गोली चले, बारूद चले, हमको कोई गम नहीं।

हमारे ऊपर केस किया गया है तो हम जेल में भी गए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सोनू-मोनू डकैत है। हाल में ही जेल से छूटे हैं। वो अपहरणकर्ता हैं, उनको पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है? अनंत सिंह ने कहा कि हमारी पत्नी विधायक हैं तो लोग हमारे पास ही आएंगे। हम छोड़ेंगे नहीं। वहीं, सोनू- मोनू ने इस घटना के बाद अनंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि पता चल जायेगा कि किससे पाला पड़ा है।

वह अब अनंत सिंह को शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएगा। अनंत सिंह की उम्र 80 वर्ष की है. 80 वर्ष का एक बुजुर्ग 34 साल के एक नवयुवक से लड़ने के लिए मैदान में उतर गए है। सोनू ने कहा कि हमारी अनंत सिंह से कोई लड़ाई नहीं है। हम लोग विवेका पहलवान के साथ रहने वाले लोग हैं। बता दें कि सोनू-मोनू दो भाई है, जो मोकामा के ही जलालपुर गांव के रहने वाले हैं।

शुरुआती दिनों में दोनों बाहुबली अनंत सिंह के लिए काम करते थे। लेकिन धीरे-धीरे जरायम की दुनिया में अपनी पैठ बनाने के बाद अलग गैंग खड़ा कर लिया। फिलहाल अनंत सिंह के साथ दोनों की अदावत है। स्थानीय लोगों की माने तो सोनू-मोनू ने साल 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। ट्रेन में लूटपाट से अपराध जगत में कदम रखने वाले दोनों भाइयों ने अपनी गैंग बना ली।

बताया जाता है कि यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी से इनके संबंध थे। बाहुबली मुख्तार अंसारी का साथ मिलने के कारण दोनों सरकारी अधिकारियों को धमकाने लगे और पैसे ऐंठने लगे थे। अनंत सिंह अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं तो अब इन्हें खतरा महसूस होने लगा है। कहा जाता है कि सोनू-मोनू गैंग मुख्य तौर लखीसराय और मोकामा इलाके में सक्रिय है। इलाके में इस गैंग की दहशत है।

सोनू-मोनू की मां उर्मिला सिंह मुखिया है। सोनू-मोनू के पास खुद का अपना ईंट-भट्ठा है और ईंट भी बेचते हैं। सोनू-मोनू पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि मोकामा की आबादी यूं तो 2 लाख है लेकिन यहां की माटी को खून से लाल कर देने वाले बाहुबली अधिक निकले हैं। श्याम सुंदर सिंह धीरज, दिलीप सिंह, सूरजभान सिंह, ललन सिंह और अनंत सिंह जैसे कई बाहुबलियों के नाम शामिल हैं। लेकिन अब सोनू-मोनू गैंग ने बंदूक की नाल खोलकर इलाके में सनसनी फैला दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा