अनकापल्लीः पटाखा कारखाने में आग लगने से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत और 7 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2025 16:53 IST2025-04-13T16:52:00+5:302025-04-13T16:53:13+5:30

Anakapalle: गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’

Anakapalle 8 people including 2 women killed and 7 injured in fire firecracker factory | अनकापल्लीः पटाखा कारखाने में आग लगने से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत और 7 घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsघायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

Web Title: Anakapalle 8 people including 2 women killed and 7 injured in fire firecracker factory

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे