लाइव न्यूज़ :

बिहार के भोजपुर जिले में डायन बताकर एक वृद्ध महिला के साथ की गई तालिबानी बर्बरता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2023 18:01 IST

घटना की सूचना मिलने के बाद सहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकाला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयहां लोगों ने महिला को चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे से बांध दिया, फिर सरेआम मारपीट कीखंभे में बंधी महिला छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पूरा गांव तमाशा देखता रहापुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है

पटना: बिहार में भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव में डायन बताकर एक वृद्ध महिला के साथ तालिबानी बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने महिला को चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे से बांध दिया। फिर सरेआम मारपीट की। 

खंभे में बंधी महिला छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पूरा गांव तमाशा देखता रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद सहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकाला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, पतरिहां गांव निवासी कमल किशोर सिंह की कुछ दिनों पहले एक बेटी और एक भतीजा की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार में एक वृद्ध महिला पर डायन की शंका की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 

इसी बीच कमल किशोर सिंह की पत्नी की तबीयत भी खराब होने लगी, जिसके कारण परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर गुरुवार की दोपहर में आरोपितों ने स्व. राम अयोध्या शर्मा की पत्नी कलावती कुवंर को चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे में बांध दिया और मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। 

इधर, वृद्ध महिला द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी गई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के बेटे ने कमल किशोर सिंह सहित उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह