लाइव न्यूज़ :

भूख से चिल्ला रहा था आठ महीने का बच्चा, मां नहीं खरीद पाई दूध तो बेटे का गला दबाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 07:49 IST

पुलिस के मुताबिक छिबरामऊ के मोहल्ला बिरितया निवासी शाहिद मुंबई में नौकरी करता है. उसकी पत्नी रु खसार छिबरामऊ स्थित एक मोहल्ले में बने घर में तीन बच्चों के साथ रह रही है. रु खसार का कहना था कि 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से भूखा था और वह बेटे के लिए दूध का इंतजाम नहीं कर पा रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी महिला रु खसार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को शाहिद के आने का इंतजार पुलिस शाहिद के मुंबई से आने का इंतजार कर रही है.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. यहां एक मां जब अपने लाडले के लिए दूध की व्यवस्था नहीं कर पाई तो उसने उसकी गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. बच्चा देर रात से भूख से चीख रहा था.

पुलिस ने आरोपी महिला रु खसार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक छिबरामऊ के मोहल्ला बिरितया निवासी शाहिद मुंबई में नौकरी करता है. उसकी पत्नी रु खसार छिबरामऊ स्थित एक मोहल्ले में बने घर में तीन बच्चों के साथ रह रही है. रु खसार का कहना था कि 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से भूखा था और वह बेटे के लिए दूध का इंतजाम नहीं कर पा रही थी.

तीनों बच्चे उससे बार-बार खाना मांग रहे थे. रात से ही अहद दूध के लिए चीख रहा था. पूरी रात उसे पानी पिलाने का प्रयास करने वाली रु खसार उसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भूखे अहद का गला दबाकर चीख हमेशा के लिए शांत कर दी. आरोपी रुखसार की 4 साल की बेटी अनम ने भी जब पुलिस के सामने हकीकत बयां की तो सुनने वालों का दिल रो पड़ा.

बेटी अनम से जानकारी मिलने के बाद परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई. जब बच्चे भूखे थे तो कोई भी नहीं आया पुलिस ने रु खसार से बात की तो उसने कहा कि तीन दिन से बच्चों के खाने का इंतजाम करने को लेकर वह परेशान थी और बच्चे के लिए दूध भी नहीं जुटा पा रही थी. इसके कारण उसने बच्चे को नींबू और शक्कर का घोल पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. रु खसार ने कहा कि जब बच्चे भूखे थे,तब कोई भी सामने नहीं आया और आज भीड़ जुट गई है.

पुलिस को शाहिद के आने का इंतजार पुलिस शाहिद के मुंबई से आने का इंतजार कर रही है. शाहिद की शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा. वैसे, पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है.

उधर, रु खसार की मां खदीजा ने छिबरामऊ कोतवाली में जमकर हंगामा किया. वह बेटी रुखसार को छोड़ने की मांग कर रही थी. उसका कहना था कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा