लाइव न्यूज़ :

अमरोहाः 15 वर्षीय किशोरी पर तेजाब से हमला, मेरठ अस्पताल में मौत?, पिता-पुत्र प्रेम पाल और योगेंद्र ने पुरानी रंजिश में ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 13:56 IST

अमरोहाः आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) (अपहरण), 124 (तेजाब आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन लड़की की मौत के बाद मुकदमे में धारा 103 (ए) (हत्या) जोड़ी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता-पुत्र प्रेम पाल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेजाब से हमला किया गया था। तेजाब उड़ेल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी थी।

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेजाब हमले में घायल किशोरी की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। अधिाकरियों ने यह जानकारी दी। मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक धीरज राज ने बताया कि अमरोहा में तेजाब हमले में गंभीर रूप से झुलसी 15 वर्षीय एक लड़की की आज पूर्वाह्न इलाज के दौरान मौत हो गयी। अमरोहा के रहरा थाने की निरीक्षक अलका चौधरी ने बताया कि पथरा गांव में सोमवार तड़के लड़की पर जानलेवा तेजाब हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र प्रेम पाल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।

चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) (अपहरण), 124 (तेजाब आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन लड़की की मौत के बाद मुकदमे में धारा 103 (ए) (हत्या) जोड़ी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पर सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेजाब से हमला किया गया था। लड़की के भाई ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो लोग उनकी बहन को जंगल में खींच ले गये और उससे मारपीट करके उस पर तेजाब उड़ेल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा