लाइव न्यूज़ :

पांच साल के बेटे और पत्नी को गोली मारकर हत्या, खुद को भी उड़ाया, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2021 19:09 IST

 पंजाब के अमृतसर में एक फाइनेंसर ने खुद को गोली से उड़ा दिया। पत्नी और बेटा को भी मार दिया। पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विक्रमजीत सिंह मान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ महीनों से अवसाद में था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।मान ने अपनी पत्नी यदकिरण कौर और बेटे वरसिरत सिंह को उस बंदूक से गोली मार दी।बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद मान ने खुद को भी गोली मार ली। 

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में एक फाइनेंसर ने कथित तौर पर अपने पांच साल के बेटे और पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विक्रमजीत सिंह मान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था जिसके कारण वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद में था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि मान ने अपनी पत्नी यदकिरण कौर और बेटे वरसिरत सिंह को उस बंदूक से गोली मार दी जो उसने अपने एक दोस्त से एक दिन पहले ली थी। उन्होंने कहा कि बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद मान ने खुद को भी गोली मार ली। 

फ‍िरोजाबाद में रेलगाड़ी के सामने कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने आत्‍महत्‍या की

फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को फिरोजाबाद- इटावा रेल खंड पर प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्‍महत्‍या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना पर आज शाम मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्‍त की।

सिरसागंज की पुलिस उपाधीक्षक इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि मंगलवार को मैनपुरी जिले के थाना करहल के नगला मानी निवासी सर्वेश (23) और उसकी बीस वर्षीय प्रेमिका ने रेल गाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

उन्‍होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्‍त की और परिजनों को बुलाकर शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेज दिया। 

व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी से किया बलात्कार, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की से उसके चाचा ने मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने इस बारे में बताया। जसपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज सिंह ने बताया, ‘‘गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम को अपने चचेरे भाई के खिलाफ घर में घुसकर उसकी 15 साल की बेटी से बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी, तभी उसके चाचा ने घर में घुसकर उससे बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सिंह ने बताया कि घटना के समय पीड़िता के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। देर शाम घर लौटने पर लड़की ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने मामला दर्ज कराया।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा