लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हमला: NIA की टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना, दो हमलावरों ने फेंका था ग्रेनेड, 3 की हुई थी मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2018 09:46 IST

amritsar Grenade Blast Latest Updates:अमृतसर के बाहरी इलाके में एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत होने के अलावा 20 लोग घायल हुए थे।

Open in App

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) की टीम ने रविवार (18 नवंबर) की रात अमृतसर में हुए बम धमाके के मौके का मुवायना किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार के अनुसार एनआईए की टीम ने पंजाब के डीजीपी और डीजी इंटेलीजेंस से भी इन बम धमाकों के बारे में चर्चा की। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

रविवार को पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। परिसर के मुख्य गेट पर तैनात निरंकारी पंथ के स्वयंसेवक गगन के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। मरने वालों में मुख्य उपदेशक भी शामिल हैं।

अमृतसर के राजा सांसी के समीप अदलिवाला गांव में निरंकारी भवन में निरंकारी पंथ के धार्मिक समागम के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप है। बाइक पर आये दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका था। उनके चेहरे ढंके हुए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अमृतसर में एक धार्मिक समागम में हुए हमले की निंदा की और विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक जताया।

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘अमृतसर में हुए हमले की ख़बर से बहुत आहत हूं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी हमले की निंदा की और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘अमृतसर में निरंकारी भवन में विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं। विस्फोट में अपना जीवन गंवा चुके लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। लोगों से अनुरोध और अपील करता हूं कि वे शांतचित्त रहें और शांति बनाये रखें। आतंकी ताकतें अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगी।’’ 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO