लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमृतसर में जहरीली शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत, जांच के लिए बनाई 4 सदस्यीय SIT टीम

By सुमित राय | Updated: July 31, 2020 15:00 IST

पंजाब के अमृतसर से 25 किलोमीटर दूर जहरीली देसी शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर में जहरीली शराब पीने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पंजाब के अमृतसर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर मुच्छल गांव में जहरीली देसी शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही थाना तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जान गंवाने वाले सभी लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से ताल्लुक रखते थे।

उन्होंने कहा, "मृतकों में से एक की पहचान कुलदीप सिंह (24) के रूप में हुई है। इस बीच, मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक की निगरानी में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वह प्रदेश में चल रही किसी भी प्रकार की शराब बनाने वाली इकाइयों पर नकेल कसने के लिए तलाशी अभियान शुरू करे।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच का आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और इसकी जिम्मेदारी जालंधर के डिविजनल कमिश्नर को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने डिविजनल कमिश्नर को छूट दी है कि वह किसी पुलिस अफसर या विशेषज्ञ की जांच में मदद ले सकते हैं। सीएम अमरिंदर ने कहा कि जांच में दोषी मिले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर