लाइव न्यूज़ :

अमरेलीः कुत्तों के झुंड ने खेत के निकट खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे के सिर और पीठ पर बुरी तरह काटा, गर्दन दबोच कर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 19:06 IST

पीड़ित बच्चे रौनक राठवा के परिजन और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिदपारा नामक व्यक्ति के खेत में खेतिहर मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसहायक उपनिरीक्षक के. आर. संखत ने कहा कि बच्चा खेत के पास अकेला खेल रहा था।बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदेपुर जिले के गांव से संबंध रखता है।पांच-छह कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली।

अमरेलीः गुजरात के अमरेली जिले में कुत्तों के झुंड ने खेत के निकट खेल रहे एक तीन वर्षीय बच्चे को नोच नोचकर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार दोपहर के बाद लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में हुई।

 

पीड़ित बच्चे रौनक राठवा के परिजन और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिदपारा नामक व्यक्ति के खेत में खेतिहर मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। दमनगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक के. आर. संखत ने कहा कि बच्चा खेत के पास अकेला खेल रहा था।

संखत ने कहा, “बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदेपुर जिले के एक गांव से संबंध रखता है और उन्हें सिदपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा था। परिवार जब कुछ दूर खेत में काम कर रहा था तो पांच-छह कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली।”

अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ पर भी बुरी तरह काट लिया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती किए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना