लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन ने दिल्ली में की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 19, 2022 22:14 IST

यूपी के गाजियाबाद स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन ने दिल्ली स्थित खेलगांव के अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गाजियाबाद स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन ने की आत्महत्या होटल मालिक अमित जैन सुबह में नोएडा के आवास से दिल्ली के खेलगांव स्थित फ्लैट पर गये थेअमित जैन का बेटा जब खेलगांव स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो उसने देखा कि पिता फंदे से लटक रहे हैं

दिल्ली: यूपी के गाजियाबाद स्थित फाइव स्टार रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन ने दिल्ली के अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक होटल मालिक अमित जैन ने दिल्ली के खेल गांव स्थित अपने फ्लैट में इस घटना को अंजाम दिया है। प्रथामिक तौर पर आत्महत्या के पुख्ता कारणों की जानकारी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है आर्थिक घाटे के कारण अमित जैन ने प्राण घातक कदम उठाया है।

खबरों के मुताबिक जैन के परिवार वालों ने मंडावली थाने को सूचना दी कि अमित जैन ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। जैन उस वक्त अपने आवास पर बेहोशी पड़े हुए थे। उन्हें फौरन पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के बारे में डॉक्टरों द्वारा घोषित किये जाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैन के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण पुलिस हादसे की कई पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमित जैन का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। उसके बाद घटना के संबंध में तस्वीर और भी साफ होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर अमित जैन के घरवालों से पूछताछ करके सुसाइड की वजहों को तलाश रही है। पुलिस इस घटना के संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही कर रही है।

वहीं अमित जैन के परिजनों का कहना है कि आज सुबह में जैन नोएडा स्थित अपने घर से नाश्ता करके दिल्ली के खेलगांव स्थित फ्लैट पर पहुंते थे। परिवार ने बताया कि जैन जल्द ही परिवार समेत खेलगांव वाले फ्लैट में शिफ्ट होने वाले थे। सुबह में अमित जैन के अपने भाई ने उनके ऑफिस छोड़ा, उसके बाद कार से दिल्ली के फ्लैट पर गये थे।

उसके कुछ ही समय के बाद अमित जैन का बेटा ड्राइवर के साथ खेलगांव के फ्लैट पर पहुंचा तो अपने पिता तो फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया। उसके बाद जैन को फंदे से उतार कर फौरन मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जैन को मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :आत्मघाती हमलागाजियाबादक्राइमदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?