लाइव न्यूज़ :

Amethi: धोखा दिया और बलात्कार करने के बाद इस्लाम कबूल करने को कहा, पीड़िता से कागजात पर हस्ताक्षर कराए, 3 आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2024 06:05 IST

रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने रविवार को बताया कि 18 वर्षीय युवती ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपहले से शपथपत्र तैयार रखा था, जिस पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए।पीड़िता पर दबाव बनाया गया, तुम इस्लाम स्वीकार करो।वह तैयार नहीं हुई तो कई बार बलात्कार किया गया।

अमेठीः अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने रविवार को बताया कि 18 वर्षीय युवती ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि धोखा देकर पीड़िता से कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

युवती ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई 2024 को समुदाय विशेष के लोग बहला फुसलाकर उसे भगाकर एक जगह ले गये जहां पर पहले से शपथपत्र तैयार रखा था जिस पर उससे जबरन हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने बताया पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि तुम इस्लाम स्वीकार करो, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उससे कई बार बलात्कार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेठीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास