घर में झगड़ा और गई जान?, पत्नी लखराजी चौहान और बेटी अमिता ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर पति राम अंजोर को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 18:01 IST2025-08-27T18:01:20+5:302025-08-27T18:01:50+5:30

अमेठीः पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश बर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Amethi Fight home loss life Wife Lakhraji Chauhan and daughter Amita beat husband Ram Anjor to death with sticks | घर में झगड़ा और गई जान?, पत्नी लखराजी चौहान और बेटी अमिता ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर पति राम अंजोर को मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस हत्यारोपी मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।लखराजी चौहान और बेटी अमिता ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

अमेठीःउत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बुधवार को एक महिला ने अपनी बेटी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गौरीगंज थानाक्षेत्र के चंदईपुर गांव में रहने वाले राम अंजोर (55) की उसकी पत्नी लखराजी चौहान और बेटी अमिता ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश बर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

उप्र: बड़े भाई ने रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई की हत्या की

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने शराब के नशे में अपने ही छोटे भाई पर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात चिरगांव कस्बे के कलेक्टर गंज निवासी जितेंद्र कुशवाहा और उसके छोटे भाई राकेश (35) के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों भाई नशे में धुत थे और इसी दौरान बड़े भाई जितेंद्र ने एक सरिये से छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिससे कुछ ही देर बाद राकेश की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ नाम के व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी जितेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Web Title: Amethi Fight home loss life Wife Lakhraji Chauhan and daughter Amita beat husband Ram Anjor to death with sticks

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे