लाइव न्यूज़ :

13 वर्षीय दलित लड़की के साथ 24 वर्षीय युवक ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वायरल की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 15:43 IST

Amethi: शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ गत शुक्रवार एक युवक (24) ने दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया।पीड़िता के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Amethi: अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से रविवार को यहां बताया कि शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ गत शुक्रवार एक युवक (24) ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और वारदात के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हालांकि लड़की ने घर लौटने पर अपनी मां को घटना के बारे में बताया, उसके बाद पीड़िता के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शुकुल बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दलित अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली