लाइव न्यूज़ :

अमेठीः 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, छोटे बच्‍चों को 100 रुपये देकर टॉफी लाने भेजा, माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी

By भाषा | Updated: April 13, 2022 21:01 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना का मामला है। किशोरी की मां और पिता बाजार गये थे तभी गांव के ही एक युवक ने शाम करीब चार बजे घर में पहुंचकर छोटे बच्‍चों को 100 रुपये देकर गांव की दुकान से टॉफी लाने के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।दरवाजा बंद कर घर में अकेली रह गई किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो युवक भाग निकला।

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष बाजार शुक्ल निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिला है और उसके आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार को जब किशोरी की मां और पिता बाजार गये थे तभी गांव के ही एक युवक ने शाम करीब चार बजे घर में पहुंचकर छोटे बच्‍चों को 100 रुपये देकर गांव की दुकान से टॉफी लाने के लिए भेज दिया।

दरवाजा बंद कर घर में अकेली रह गई किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो युवक भाग निकला और जाते जाते धमकी दे गया कि अगर किसी को बताया तो माता-पिता को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि माता-पिता के बाजार से लौटने के बाद पीड़िता ने घटना से अवगत कराया और इसके बाद थाना बाजार शुक्ल पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले में आवश्‍यक कार्रवाई में जुट गई है।

सहारनपुर में दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र में बुधवार को कक्षा दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि रामपुर मनिहारन के मोहल्ला कायस्थान निवासी वंश पवार (16) गोचर इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह वह अपने कालेज से दूर मदर लैंड स्‍कूल के बाहर खड़ा था जहां कुछ लोगों की आपस में कहासुनी हो रही थी और इसी बीच एक युवक वहां फायर कर फरार हो गया और यह गोली वंश की गर्दन में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया बताया कि सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकता पूरी कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अन्‍य माध्‍यमों के जरिये मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठीरेपउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई